

बदांयू 12 दिसंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बितरोई में धर्मशाला के निकट सुजातगंज पस्तौर निवासी सोनपाल की परचूनी की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे चार लाख रुपए के नुक़सान का अनुमान है। कछला चौकी पुलिस की तत्परता से आई फायरबिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात दुकान की ऊपरी मंजिल पर धुआं उठते देख लोगों ने सोनपाल को सूचना दी। वहीं कछला चौकी पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने तत्परता से फायरबिग्रेड विभाग को सूचना दी, जिसने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि लगभग चार लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

