सहसवान पुलिस द्वारा एक बाइक चोर अभियुक्त को चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान, श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस द्वारा कस्बा सहसवान में फाईव स्टार गली से एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन नं0 UP 24 BJ 2177 चोरी होने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 504/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अनावरण कर 01 नफर अभियुक्त सोहेल उर्फ चुन्ना पुत्र उस्मान निवासी मौहल्ला रूस्तमटोला थाना सहसवान जनपद बदायूँ को बिसौली – सैफुल्लागंज रोड पर बने मन्दिर से चोरी की मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BJ2177 उपरोक्त के साथ गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1. सोहेल उर्फ चुन्ना पुत्र उस्मान निवासी मौहल्ला रूस्तमटोला थाना सहसवान जनपद बदायूँ ।
अभियुक्त अवधेश उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 504/25 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना सहसवान
विवरण बरामदगी
एक अदद मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BJ2177
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
का0 1019 मनीष कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
का0 1803 लोकेन्द्र सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






