7:06 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

ग्रामीणों ने एसडीएम राशि कृष्णा को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया

बिसौली। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवीपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम राशि कृष्णा को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग व्यक्ति पुराने कागजों में लिखा पढ़ी दिखाकर, वह गलत तरीके से अधिकार साबित करने का प्रयास कर रहा है।
बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अनेकों ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंच गए। उन्होंने कब्जा करने वाले दबंगों पर करवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के पानी को रोके जाने से हो रहे जलभराव और तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। जिससे गांव में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान राजवती, रामबाबू, मुकेश पाल, प्रेमपाल, भगवान दास, प्रदीप, राकेश, पंकज, सलमान, गंगा सहाय, मक्खन लाल, चरण सिंह, गोपाल दास, लाखन सिंह, सेवाराम, जोगेंद्र पाल, इरशाद, राकेश पाल, चित्र प्रकाश, सुरेंद्र पाल, जीवन, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.