वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की योजना 2026 में एक T20 मुकाबले के साथ की जा रही है। स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से, युद्धस्तर पर जारी है। खास बात यह है कि काशी की पहचान ‘त्रिशूल’ को फ्लड लाइट के रूप में लगाया गया है, जो रात के समय स्टेडियम को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाएगा। इससे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



