1:56 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस द्वारावांछित गिरफ्तार

इस्लामनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ, डा0 हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी बदायूँ, श्री संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 08.12.2025 को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 344/25 धारा 137(2) बीएनएस व 108 बीएनएस के नामित /वांछित अभियुक्त अनमोल पुत्र सुदेश यादव निवासी ग्राम जाफरपुर थाना इस्लामनगर बदायूँ को गिरफ्तार किया गया ।

घटना का विवरणः-
दिनांक 30.11.2025 को वादी वीर बहादुर पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम जाफरपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री को 1.अनमोल पुत्र सुदेश 2. रोबिन पुत्र स्व0 बिजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जाफरपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं को बहला-फुसलाकर भगा ले गये है, जिसके सम्बन्ध मे थाना इस्लामनगर पर मु0अ0स0 344/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा थाना इस्लामनगर पुलिस को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.12.2025 को थाना इस्लामनगर पर कोतवाली सम्भल से मीमो प्राप्त हुआ कि वादी वीर बहादुरउपरोक्त की पुत्री की ईलाज के दौरान मृत्यू हो गयी इस सम्बन्ध मे सम्भल पुलिस द्वारा मृतका के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 108 बीएनएस की वृद्धि की गयी। आज दिनाँक 08.12.2025 को मुकदमा उपरोक्त के नामिंत /वांछित अभियुक्त अनमोल उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अनमोल पुत्र सुदेश यादव निवासी ग्राम जाफरपुर थाना इस्लामनगर बदायूँ

गिरफ्तार करने वाली टीम –
प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार थाना इ0नगर बदायूं
उ0नि0 श्री रामवीर सिंह थाना इ0नगर बदायूं
हे0का0 442 विमल थाना इ0नगर बदायूं
का0 470 जोनी यादव थाना इ0नगर बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस