उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 7 दिसंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी शान मौहम्मद 47 पुत्र इब्राहीम अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर नगरिया चीनी मिल लेकर जा रहे थे। गांव से निकलते की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई । ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक शान मौहम्मद ट्रेक्टर के नीचे आ गिरे व गन्ने की फांदी उनके उपर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये।
परिजन शान मौहम्मद को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने शान मौहम्मद की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
