5:35 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

चिरागवीर उपाध्यक्ष की कथावाचक निधि सारस्वत से 9 दिसंबर को होगी शादी

उत्तर प्रदेश के हाथरस से कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे हैं चिराग वीर।

हाथरस में चिरागवीर उपाध्याय और कथा वाचक निधि सारस्वत की शादी 9 दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाली है। चिरागवीर यूपी के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे हैं, और निधि सारस्वत अलीगढ़ की एक मशहूर कथा वाचक और भजन गायिका हैं। दोनों की मुलाकात अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में हुई थी, और दोनों का झुकाव आध्यात्म की ओर है। शादी की रस्में 7 दिसंबर से शुरू होंगी, और 11 दिसंबर को चिरागवीर और निधि अपने पैतृक गांव बामौली आएंगे।

चिरागवीर उपाध्यक्ष की मां जिलापंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्यक्ष के निजी सचिव रानू पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 7 दिसंबर से शादी की रस्में निभाई जाएगी शादी 9 दिसंबर की होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस