3:20 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव में उर्स में चली कुर्सियां, एक घायल पुलिस ने 14 लोगों को पकडा

।

बदांयू 6 दिसंबर।

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में आयोजित उर्स के दौरान बवाल हो गया। दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट हुई, जिसमें लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और फायरिंग भी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस