11:54 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक 05/12/2025 और 06/12/2025 को रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने दो विभागीय परिषद की प्रतियोगिता का आयोजन कराया । जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना द्वारा किया गया। प्रथम प्रतियोगिता प्रातः 11:00 से 01:00 के बीच तक आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने “एटॉमिक स्ट्रक्चर एंड क्वांटम केमिस्ट्री” पर पोस्टर बनाएं, इस प्रतियोगिता में बी.एससी. रसायन विज्ञान के 18 छात्राओं ने उत्साहपूर्ण प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अक्षरा, द्वितीय स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की ही छात्रा प्राची व तृतीय स्थान बीएससी तृतीय सेमेस्टर मंत्शा हसन ने प्राप्त किया।
वही द्वितीय एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता (तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता) आज समय 01:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 22 विद्यार्थियों ने विभिन्न अकादमी एवं समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। प्रथम स्थान पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिल्पी साहू, द्वितीय स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की अक्षरा, तृतीय स्थान मंत्शा (बीएससी तृतीय सेमेस्टर ) ने स्थान प्राप्त किया । निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. सरिता गौतम उपस्थित थे।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली, भाषण की तैयारी तथा प्रेरक अभिव्यक्ति क्षमता के आधार पर किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना ने सभी प्रतिभागियों एवं प्रतिभागियों को बधाईयाँ तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान-विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अंत में डॉ. बृजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही प्रतियोगिता का समापन कर दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस