9:56 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

वृद्धों के साथ जन्मदिन मनाकर दिया मानवता का संदेश

बिल्सी । भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेखर सक्सेना ने आज अपना जन्मदिन सामाजिक सेवा के रूप में वृद्ध जनों के साथ मनाकर मिसाल पेश की। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शेखर सक्सेना ने तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम पहुंच कर अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृद्ध जनों को भोजन एवं मिष्ठान वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्ध जनों को दिल से आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर सक्सेना ने कहा कि वृद्धों की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य हैं और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं । कार्यक्रम के दौरान आश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा, छोटू शर्मा, पवन शर्मा,आशीष सक्सेना, सभासद सूर्य प्रकाश देवल, निशांत, अन्वी सक्सेना, वेदांश सक्सेना आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस