8:14 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

मार्गशीर्ष पूर्णिमा – कछला गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था से डुबकी, किया दान-पुण्य।

उझानी बदांयू 4 दिसंबर।

बदायूं में कछला घाट पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं श्रृद्धालुओं ने घाट पर दान-पुण्य कर लाभ अर्जित किया।

घाट पर स्नान का आयोजन अगहन पूर्णिमा के अवसर पर हुआ,अब पूस माह की शुरुआत हो गई। कड़ाके की ठंड के लिए लोग तैयार हो जाऐ ऐसी मान्यता है।

आज सुबह से ही कछला गंगा घाट पर श्रृद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया और ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की गंगा मईया से कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस