4:59 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

अवैध खनन माफियाओं पर करारा प्रहार — खनन अधिकारी की ताबड़तोड़ दबिश, मिट्टी से लदा ट्रैक्टर–ट्राली सीज

कुंवरगांव। क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खेल पर गुरुवार को खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर शिकंजा कस दिया। खनन अधिकारी की अगुवाई में टीम ने अचानक दबिश मारते हुए मिट्टी से भरा ट्रैक्टर–ट्राली मौके से जब्त कर लिया। विभाग ने बिना देरी किए वाहन को सीज कर थाने में पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार, इलाके में लंबे समय से अवैध खनन माफिया खुलेआम मिट्टी की सप्लाई कर रहे थे और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही थी। ग्रामीणों के दबाव और लगातार विरोध के बाद विभाग हरकत में आया। छापेमारी की भनक लगते ही खनन में जुटे लोग खेतों में भाग निकले, पर एक ट्रैक्टर–ट्राली टीम के हत्थे चढ़ गई।

खनन अधिकारी ने कार्रवाई को कड़ा संदेश बताते हुए कहा—

“बिना अनुमति खनन और मिट्टी परिवहन पर अब सख्त कार्रवाई होगी, क्षेत्र में अवैध खनन की एक–एक कड़ी चिन्हित कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा।”

उन्होंने इसे अभियान की शुरुआत बताते हुए माफियाओं को चेताया कि अगली कार्रवाई और बड़ी होगी।

इधर ग्रामीणों ने विभाग की इस कार्रवाई को राहत की शुरुआत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से खेतों की कटान तेज हो रही थी, पानी का स्तर गिर रहा था और पर्यावरण पर भारी असर पड़ रहा था। अब प्रशासन के कदम से उम्मीद जगी है कि क्षेत्र इस खनन माफिया के कब्जे से मुक्त होगा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.