8:29 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

05 दिसम्बर को ब्लॉक अम्बियापुर में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

बदायूँ : 04 दिसम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद बदायूँ में 05 दिसम्बर, 2025 शुक्रवार को प्रातः 8ः30 बजे से लगभग 200 जोड़ो के सामूहिक विवाह हेतु एक वृहद कार्यक्रम का अयोजन-विकास खण्ड परिसर अम्बियापुर में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में विधानसभा-बिल्सी, बिसौली के विकास खण्ड अम्बियापुर, इस्लामनगर, उझानी, आसफपुर, बिसौली तथा नगर निकाय बिल्सी, रूदायन, उझानी, इस्लामनगर, सहसवान के जोडों का विवाह हेतु सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस