समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव ने आज संसद में कहा कि TET परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के दो लाख से ज़्यादा शिक्षकों सहित देश भर के पच्चीस लाख शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है ।अनिवार्य शिक्षा अधिनियम2009 आने के बाद कोई भी शिक्षक TET की परीक्षा के बाद ही शिक्षण कार्य कर पायेगा और इस आधार पर एक प्रक्रिया के तहत उनका चयन होता रहा है। शिक्षक समाज का आधार होता है।ऐसे में केंद्र व प्रदेश की कमजोर पैरोकारी के कारण 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की परीक्षा को थोपने से शिक्षकों में असुरक्षा और असंतोष की भावना फैल चुकी है, जो शिक्षा प्रणाली की स्थिरता को प्रभावित कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि अतिशीघ्र संविधान संशोधन करके देश व प्रदेश के शिक्षकों के हित मे फैसले लिये जाएं।
Related Articles
बदायूँ – जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
August 10, 2026
डिप्टी सीएम ने किया नरेन्द्र गरल की ‘पंख’ और डॉ. गीतम सिंह की ‘क्या जमाना था’ काव्य पुस्तकों का विमोचन
August 10, 2026
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
