8:01 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय की कार पर गिरा बिजली का पोल, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

।

बिल्सी बदांयू 4 दिसंबर।

बदायूं जिले के बिल्सी नगर में एक बड़ा हादसा टल गया जब पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय की थार कार पर बिजली का पोल गिर गया। गनीमत रही कि अनुज वार्ष्णेय और उनके ड्राइवर संजू यादव सुरक्षित बाहर निकल आए, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा गुरुवार दोपहर दीन नगर शेखपुर चौराहा के पास हुआ जब अनुज वार्ष्णेय अपनी थार से बाबा इंटरनेशनल स्कूल से बाबा भट्टे की ओर जा रहे थे। बिजली विभाग को सूचना मिलते ही सप्लाई बंद कर दी गई और ग्रामीणों ने मिलकर अनुज वार्ष्णेय और उनके ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन एक्सप्रेस