5:10 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली – राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान नें जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल वितरण कराई

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बरेली के सहयोग से जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम राजकीय संकेत विद्यालय नौवल्टी चौराहा बरेली में कराया गया राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया जो व्यक्ति कृत्रिम अंग पैरों से लाचार एवं पोलियो के मारे य दुर्घटनाग्रस्त कर्म से अपने पैर गवा बैठे उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बरेली द्वारा सहायता से ट्राईसाईकिल, बैसाखी, एवं नेत्रहीनों को ट्रायल छड़ी एवं मस्तकहीनों को स्मृतिक खिलौनों का वितरण संस्थान के सहयोग से किया गया जिससे दिव्यांगजन को अपना जीवन जीने में सहयोगी होगा जिसके लिए संस्थान ने दिव्यांगजन एवं जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर उत्तर प्रदेश सरकार की नि:शुल्क अंग सहायक उपकरण वितरण योजनाओं से अवगत कराते हुए उनको मदद दिलाने में बड़ी मशक्कत के साथ दिव्यांगजनों का सहयोग किया है और ऐसे ही आगे भी सहयोग करता रहेगा ट्राईसाईकिल एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे. आर गुप्ता, सदस्य दामोदर सिंह, रामकिशोर, रमेश चंद्र रस्तोगी, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बरेली के मुनेश बंसल, नैनीताल बैंक वाइस प्रेसिडेंट विनय कुमार गुंवंत एवं शाखा मैनेजर नागरकोटी आदि दिव्यांगजन और उनके परिवार मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस