12:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

नकली कफ सिरप रैकेट व संरक्षण देने वालो पर कब बुलडोजर चलेगा ? – धर्मेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी के नेता, संसद में मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस से संचालित नकली कफ सिरप का रैकेट और इससे हुई उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व देश विदेश में अन्य बहुत से जगहों पर बच्चों और बुजुर्गों की हुई मौतों का मुद्दा उठाया ।
उन्होंने कहा कि इस रैकेट को भाजपा के सफेदपोश नेताओं एवम् मंत्रियों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है,इस देश का जन मानस जानना चाहता है कि आखिर इस रैकेट को चलाने वालो एवम संरक्षण देने वालो पर कब बुलडोजर चलेगा और कब एनकाउंटर होंगे? या भाजपा के सदस्य और मुख्यमंत्री जी की जाति के होने के नाते सारे जघन्य अपराध माफ होते रहेंगे,देश व उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय मे भाजपा की इन कुरीतियों का जवाब जरूर देगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.