दोनों ने बनाई ट्रांसपोर्टर के बच्चे के अपहरण की योजना।
कार की आवश्यकता पर की गाजियाबाद में कैब बुक, चालक हरीराम की कर दी हत्या।
उझानी बदांयू 3 दिसंबर।
गाजियाबाद से हत्या कर फरार हुए दो आरोपियों में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी गोविंद पुत्र जगदीश और सनी पुत्र सर्वेश को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दोनों को जेल भेज दिया है।
गाजियाबाद के एसीपी रितेश त्रिपाठी के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली के नजफगढ़ लक्ष्मी विहार कालोनी में मनफूल फौजी के घर किराये पर कमरा लेकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनकी नजर एक धनाढ्य ट्रांसपोर्टर विपुल कुमार के 11 वर्षीय बेटे अंश पर पड़ी और दोनों ने उसके अपहरण की योजना बनाई।
योजना को अमलीजामा पहनाने को उन्होंने कार के लिए कैब 3200 रूपये में अलीगढ़ के लिए बुक की ,कार चालक हरिराम पोद्दार 45 निवासी नजफगढ़ लेकर आया।———–
ऐसे अपहरण की योजना हुई नाकाम।
20 नवंबर को दोनों आरोपी हरिराम की कार में सवार होकर अलीगढ़ जाने का बहाना बनाकर निकले। विजयनगर टी प्वाइंट पर उन्होंने चालक हरिराम की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को पिछली सीट के नीचे छिपाकर अंश के अपहरण के इरादे से लक्ष्मी विहार पहुंचे। लेकिन बच्चा उस दिन स्कूल नहीं आया, जिससे उनकी योजना नाकाम हो गई।
————-
इसके बाद दोनों आरोपी गाजियाबाद लौटे और डीएमई स्थित अंतरिक्ष बिल्डिंग के सामने कार समेत शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।
20 नवंबर को विजयनगर पुलिस ने कार व हरीराम के शव को बरामद किया , दिन-दहाड़े हुए हत्या से पुलिस भी सकते में आ गई। मृतक के बेटे संजय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।———
मृतक के मोबाइल की लोकेशन से पकड़े गये दोनों।
पुरानी कहावत है लालच बुरी वलाय गोविंद ने मृतक चालक हरीराम का कीमती मोबाइल साथ ले जाना मंहगा पडा, फेस से बंद व खुलने वाले मोबाइल को गोविंद बंद ना कर सका ओर पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर, व सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों तक पहुंच गई। गोविन्द को दिल्ली वही सनी को कासगंज से गिरफ्तार किया गया जब वह परिवार की महिलाओं संग गांव आ रहा था। मगर गाजियाबाद पुलिस ने दोनों को गाजियाबाद से ही गिरफ्तारी दिखाई है। दोनों के परिवार वालों का कहना है कि दोनों को झूठा फंसाया गया है,आज जानकारी होने पर परिवार के सदस्य गाजियाबाद को रवाना हो गये है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
