
सहसवान क्षेत्र के बक्सर गांव के जंगल में मौजूद मिले दर्जनों महिला पुरूष,दर्जनों पशुओं को किया बरामद
उझानी ! आज सुबह बरेली मथुरा हाइवे के समीप गांव दहेमू के पास मिले डाक पार्सल केंटर में सवार राजस्थान के मेवात पशु तस्करों के गेंग के सदस्य ग्रामीणों को देख केंटर छोड़ भाग लिए। पूरे दिन जंगलों की ख़ाक छानने के बाद पशु प्रेमियों की टीम के सदस्यों ने गिरोह को सहसवान के बक्सर गांव के जंगलों में तलाश लिया। उनके साथ महिलाएं भी मिली व तस्करी कर बाहर ले जाने वाले पशुओं के साथ औजारों का जखीरा भी बरामद हुआ है।
बताते हैं कि जंगलों में पशु तस्करों की महिलाएं व बच्चों ने अपना बसेरा बना लिया है, जंगल खेत खलियानों से पशुओं को इकट्ठा कर वाहन बुलाकर आवारा पशुओं को भरकर राजस्थान ले जाते।
आज सुबह दहेमू के ग्रामीणों से मुचैटा हो जाने पर केंटर छोड़कर भाग गये। पशुप्रेमियों के पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी कर पशु तस्करों की खोजबीन शुरू की। व आज दोपहर बक्सर के जंगल में राजस्थान के पशु तस्करों को पकड़ लिया। पशु प्रेमियों की संख्या कम होने से पांच छ लोग भागने में भी सफल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस अब छानबीन में जुटी है। बहरहाल पशुप्रेमियों की वजह से पुलिस को बेठेबिठाऐ गुडबर्क मिल गया। गिरोह के सदस्यों के पास नशीला पाउडर व जानवरों को पकड़ने के औजार सहित रस्सी भी मिली है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



