10:31 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट 2025 का आयोजन

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और सनबीम महिला महाविद्यालय वरुणा, वाराणसी द्वारा आयोजित इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट 2025 में प्रतिभाग करने हेतु राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा डॉ० बृजेश कुमार और डॉ० ऋषभ भारद्वाज को नामित किया गया था। यह सम्मेलन दिनांक 2 दिसंबर 2025 को सनबीम महिला महाविद्यालय वरूणा, वाराणसी में संपन्न हुआ। इस क्षेत्रीय सम्मेलन में देश भर के शोध संस्थानों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधियों, नवाचार उन्मुख विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं उद्यमिता विशेषज्ञों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार, स्टार्टअप संवर्धन, संस्थागत विकास योजना तथा युवाओं को नई गति प्रदान करना था। इस सम्मेलन में विविध तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं द्वारा समाज की समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न नवाचारी वर्किंग मॉडल पोस्टर और प्रोजेक्ट आदि का प्रदर्शन किया गया। डॉ ऋषभ भारद्वाज और डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्टार्टअप मॉडलों, नवाचार परियोजनाओं तथा विशेषज्ञों के उच्च स्तरीय विचार विमर्श से निश्चय ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात शिक्षाविदों से हुई सार्थक बातचीत निश्चित रूप से महाविद्यालय में आईईसी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगी साथ ही छात्राओं को नवाचार अनुसंधान और उद्यमिता के प्रति जागरूक करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस