।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का नाम बदलकर “सेवा तीर्थ” कर दिया गया है। यह फैसला पीएमओ की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया गया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पीएमओ को जनता के लिए और अधिक सुलभ बनाना है, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों को आसानी से रख सकें।
यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सार्वजनिक पदों की भावना को पुनर्परिभाषित करने की व्यापक पहल का हिस्सा है। इससे पहले, राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया था और राज पथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



