8:11 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली- सरफराज वली खान के दो बरातघर पर बुलडोजर

सपा नेता सरफराज वली खान के दो बरातघर पर बुलडोजर, तौकीर रजा खां के करीबियों पर लगातार कार्रवाई

बरेली के सूफी टोला इलाके में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरफराज वली खान के दो बरातघर—गुड मैरिज हॉल और एवान-ए-फरहत—पर मंगलवार को बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। एसपी सिटी मानुष पारीक के भारी पुलिस बल के साथ पहुंचते ही बुलडोजर चला, विरोध करने आई महिलाओं को हटाकर कार्रवाई पूरी की गई।

बरेली बवाल के बाद प्रशासन मौलाना तौकीर रजा खां के करीबियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। पहले कई मैरिज लॉन और दुकानों को सील किया गया, अब आरिफ और डॉ. नफीस सहित कई सहयोगियों की संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा चुका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस