5:23 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

कनक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित अन्न- धन वितरण कार्यक्रम

कनक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हरु नगला बड़े हनुमान मंदिर में गरीब, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अन्न- धन वितरण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया रही वशिष्ठ तिथि राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कनक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर कुमार सक्सेना ने की सुधीर सक्सेना ने बताया की कनक वेलफेयर ट्रस्ट हर माह के अंत में गरीब विधवा निराश्रित महिलाओं खोज करके जो वास्तव में इनका कोई सहारा नहीं है कमाने वाला नहीं है उनकी जांच पर परख करके चिन्हित किया जाता है और कनक वेलफेयर टेस्ट द्वारा महीने भर का राशन आटा, चावल, तेल, पेस्ट, साबुन, एवं जीविका की उपयोगिता की खाद सामग्रीदी जाती है जिससे उन्हें जीवन जीने में सहायता मिले इसी क्रम में आज का कार्यक्रम रखा गया है इसमें मुख्यतिथि बिंदु इशिका सिंघानिया एवं विशिष्टतिथि नरेंद्र पाल, पवन निहालानी के कर कमल से उपस्थित जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरण कराकर कार्यक्रम की सफल बनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इशिका संघनिया को कनक वेलफेयर ट्रस्ट की मीना सक्सेना द्वारा पुष्प माला पहनकर एवं ट्रस्टका स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया एवं विशिष्ट अतिथि नरेंद्र पाल एवं पवन निहालानी को को ट्रस्ट के सचिन रनवीर सिंह एवं अध्यक्ष सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा पुष्प माला पहनकर ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिंदु इशिका सिंघानिया महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एवं मुख्यमंत्री सुमंगला योजना से अवगत कराया और वृद्ध महिलाओं की समस्याओं को सुना समाधान के लिए हर संभव दूर करने का आश्वासन दिया अन्न- धन वितरण कार्यक्रम में वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार सक्सेना, सचिन रन सिंह, विजय चतुर्वेदी, रामवीर राठौर, संजय सक्सेना, राम मूर्ति कनौजिया अध्यापक, बीना सक्सेना, आदि जरूरतमंद, दुखियारी, वृद्ध महिलाएं मौजूद रही

विज्ञापन एक्सप्रेस