9:11 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

कपड़े सुखाते समय संतुलन बिगड़ा छत से गिरकर अधेड़ की मौत

बदायूं 1 दिसंबर ।

बदायूं में एक अधेड़ व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नन्हें लाल के रूप में हुई है, जो शनिवार देर शाम कपड़े सुखाते समय छत से गिर गए थे।

परिजनों के अनुसार, नन्हें लाल शनिवार देर शाम अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे आ गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि, रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि उन्हें सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) लगी थी।

अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नन्हें लाल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के पास रहते थे। वे गांव के बाजार और आसपास के इलाकों में टिक्की, बताशे और चाट-पकौड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस