6:22 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एमएस पार्क, दिल्ली: CISF हेड कांस्टेबल ने 17 वर्षीय लड़के को गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के एमएस पार्क इलाके में CISF के एक हेड कांस्टेबल ने 17 वर्षीय लड़के को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। 29 नवंबर को कम्युनिटी सेंटर DDA एमएस पार्क के पास घटना की जानकारी एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। मृतक की पहचान न्यू मॉडर्न शाहदरा निवासी नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस