12:31 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

4–5 दिसंबर को भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी से वार्षिक शिखर बैठक करेंगे

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे तथा उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल होंगे।
इस दौरे को दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.