सिलहरीः ब्लॉक सलारपुर के प्राथमिक विद्यालय नंदगांव के बाहर स्थित खेल के मैदान में गांव वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेल के मैदान को कुछ लोगों ने पालतू जानवरों को बांधने, उपले आदि थापने तथा बाइक एवं अपने अन्य वाहन खडे करने का स्थान बना लिया है जिससे स्कूल के बच्चों को खेलने की जगह नहीं मिलती।
अनुरोध पटेल

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
