12:37 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 180 ग्राम चरस के गिरफ्तार किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी/अवैध पदार्थ की बिक्री करने वाले आदि के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 27.11.2025 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त ललतेश उर्फ बादल पुत्र आशाराम निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूँ को 180 ग्राम चरस के साथ मदारपुर जाने वाले रोड 50 कदम दूरी से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 291/25 धारा 8/20 NDPS ACT एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ललतेश उर्फ बादल उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

बरामदगी का विवरण
180 ग्राम चरस

अभियुक्त ललतेश का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 016/17 धारा 452,323,504,364 भादवि
2.मु0अ0स0 17/17 धारा 4/25 ए एक्ट
3.मु0अ0स0 514/17/ धारा 457/380/411
4.मु0अ0स0 133/20 धारा 4/25 ए एक्ट
5.मु0अ0स0 148/25 धारा 3/25 A ACT
6.मु0अ0स0 291/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री गुलजारी सिंह थाना जरीफनगर
2. का0 1685 विनीत कुमार थाना जरीफनगर
3. का0 1052 रोविन शर्मा थाना जरीफनगर

विज्ञापन एक्सप्रेस