4:43 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को किया गिरफतार

बदांयू 27 नवंबर।

बदायूं के कस्बा बिसौली में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी सोमवीर उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जबरन गर्भपात करा दिया।

पंचायत के दबाव में लड़की की शादी 40 साल के युवक से तय कर दी गई, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बिसौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस