वोटर लिस्ट में बड़ा खुलासा: 1 करोड़ में 11 लाख डुप्लीकेट एंट्री, निकाय चुनाव टलने के संकेत
मुंबई की वोटर लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। करीब 1 करोड़ मतदाताओं में से 11 लाख से अधिक डुप्लीकेट नाम दर्ज पाए गए हैं। कई मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा जगह दोहराए गए हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है, जबकि अंतिम सूची 10 दिसंबर को जारी होगी। विपक्ष ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इसी बीच, निकाय चुनाव में देरी के भी संकेत मिल रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
