8:01 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

2 करोड़ की अधिक लागत से बना रोडवेज स्टैंड तैयार, बसों का संचालन शुरू, उद्घाटन होने की जल्द उम्मीद

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस स्टैड बनकर तैयार हो गया है। 2 करोड़
रुपए से अधिक की लागत से निर्मित इस स्टंड से बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था।
शासन से मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना पूरी हुई।
स्टैंड का औपचारिक उद्धाटन जल्द होने की उम्मीद है।
रोडवेज कर्मचारी कृष्ण मुरारी ने पुछि की है कि बसों का
संचालन जारी है। समाजसेवी दीपक चौहान ने कहा कि
रोडवेज स्टैंड बनने से बिल्सी नगर में विकास को गति
मिलेगी। लोकेश वार्ष्णेय ने इसे 30 साल पुरानी मांग
बताया, जो विधायक शाक्य के प्रयासोंसे पूरी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस