।

बरेली 26 नवंबर।
बरेली में एक BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार गंगवार के रूप में हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे।
परिवार का आरोप है कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के काम के दबाव के कारण उनकी मौत हुई है।
सर्वेश कुमार गंगवार मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले थे और बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रहते थे। वह भोजीपुरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परधौली में तैनात थे। उनके भाई योगेश गंगवार ने बताया कि सर्वेश को काम का दबाव ज्यादा था और सितंबर में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिससे वह तनाव में थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



