,
# आधा दर्जन गोवंशीय पशु जिंदगी मौत से कर रहे हैं संघर्ष, उनकी सांसे थमने का कुछ ही समय बाकी #
“चार दर्जन गोवंशीय पशुओं में दो दर्जन गोवंशीय पशु बिना टैग के पशुशाला में मौजूद ,पशुशाला बनी धर्मशाला बना ”
:पशुशाला में कई से माह से सफाई न होने से गंदगी का लगा अंबर:
सहसवान (बदायूं) प्रदेश सरकार द्वारा पशु शाला में रह रहे पशुओं की उचित देखभाल के लिए समय-समय पर मॉनिटरिंग कराई जा रही है पशुशालाओं की देखभाल के लिए जिला अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो मॉनिटरिंग में पशुओं के रखरखाव खानपान के अलावा उनकी सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, ओके पाए जाने का फर्जी प्रमाण पत्र आलाअफसरो को उपलब्ध कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं परंतु पशु शालाओं की व्यवस्था कुछ और ही बयां कर रही है ऐसा ही एक मामला सहसवान विकासखंड के ग्राम पंचायत होतीपुर के मजरा गेहलोल पशुशाला का है पशु शाला के देखरेख का जिम्मा बदायूं की एक एनजीओ द्वारा संभाला जा रहा है पशुशाला की जिम्मेदारी संभालने के लिए एन जी ओ प्रबंधक ने पुराने केयरटेकर हटाकर बदायूं से दो केयरटेकर लगाए हैं प्रबंधक ने केयरटेकर तो सिर्फ इसलिए भेजे हैं कि वह पशु शाला के मुख्य द्वार पर बैठकर यह देखते रहे की कोई भी पशु बाहर न जाने पाए जबकि पशु शाला पर लोहे का गेट लगा हुआ है जिसमें जंजीरों से ताला पड़ा रहता है प्रबंधक ने बदायूं से भेज अपने दोनों केयरटेकरों को कार्य के लिए कोई भी सामान उपलब्ध नहीं कराया है उनके पास ना तो कोई फावड़ा है नहीं कोई परात नहीं कोई पानी पिलाने के बाल्टी इसके अलाबा पशु शाला में बने कमरों में सिर्फ एक तख्त पड़ा है दो खाली बोरे पड़े हैं कूड़ा कचरा गंदगी हटाने के लिए कोई भी ठेली झाड़ू तो छोड़िए बल्कि पशुओं को पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है पशुशाला में मौजूद चार दर्जन से ज्यादा गोवंशीय पशुओं की हालत बद से बदतर हो रही है पशुशाला बनाम धर्मशाला बनी हुई है मौजूद गोवंशीय पशुओं में दो दर्जन से ज्यादा गोवंशीय पशु बिना टैग के मौजूद है लोगों का कहना है कि उपरोक्त पशुशाला में जितने पशु मर जाते हैं उतने ही घुमंतू गोवंशीय पशु धर्मशाला बनाम पशुशाला में पहुंचा दिए जाते हैं।
पशुशाला में ठंड से बचाव हेतु प्रबंधक द्वारा आधी पशुशाला में हल्की वाली बरसाती लगा दी गई है जो हवा में हर पल उड़ती रहती है जिससे प्रबंधक द्वारा ठंड से बचाव हेतु पशुओं को लगाई गई बरसाती से उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा क्योंकि प्रबंधक ने बरसाती दो हिस्सों में डालकर बीच का हिस्सा लगभग 15 मी खाली छोड़ दिया है जिस हवा का रुख पूरी पशुशाला को ठंडक का एहसास कराता रहता है। पशुशाला में कई माह से पशुओं का गोबर ना उठाने के कारण घुटनों घुटनों गंदगी कीचड़ सड़ा हुआ गोबर फैला हुया है इसी कीचड़ गंदगी में पशु दिनभर टहलते रहते हैं जिसके कारण पशु शाला में बीती रात दो पशुओं की ठंड लगने के कारण मौत हो गई जबकि दो पशु जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे हैं उनकी मृत्यु में कुछ ही पल शेष बचे हैं इसके अलावा पशुशाला का कोई भी गोवंशीय पशु ऐसा नहीं है जो बीमार ना हो पशुशाला में पशुओं को उड़द की दाल की भूसी सुखी हुई बिना चोकर आटे के डाली जा रही है बेचारे पशु सुखी उड़द की दाल की भूसी खाकर ही अपना जीवन काट रहे हैं। पशुशाला में पेयजल व्यवस्था न हो पाने के कारण पड़ोस में सरकारी पानी की टंकी के ट्यूबवेल से पानी की व्यवस्था की जा रही है पशु शाला में लगा हुआ समरसेबल बीते कई वर्षों से खराब पड़ा है जिसके कारण पशु शाला पर पशुओं को पानी पिलाने उन्हें नहलाने सफाई करने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।जबकि पशुशाला में रह रहे केयरटेकरों को पानी की पीने रहने की कोई व्यवस्था मुकम्मल नहीं है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

