8:12 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

रोहतक से दर्दनाक हादसा: नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

हरियाणा के रोहतक में बड़ा हादसा हुआ है। लखन माजरा गांव के स्टेडियम में अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, हार्दिक जब जंप कर रहा था तभी अचानक पूरा बास्केटबॉल पोल उसकी छाती पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हार्दिक सब-जूनियर नेशनल और यूथ नेशनल खेल चुका था और बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंदौर अकादमी में उसका चयन भी हो चुका था। वह रोज सुबह प्रैक्टिस करता था। हादसे के समय टीम के अन्य खिलाड़ी साइड में आराम कर रहे थे। इस घटना से खेल जगत में गहरा शोक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस