8:12 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

लखीमपुर खीरी: शारदा सायफन में गिरी कार, 5 की मौत – एक गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, कार बहराइच की ओर लौट रही थी। रास्ते में ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और सीधे सायफन में जा गिरी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। चालक बबलू को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

दम घुटने और डूबने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस