।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने लद्दाख की अधिवक्ता सेरिंग के साथ सात फेरे ले लिए हैं। यह शादी सैफई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव बारात लेकर पहुंचीं और दूल्हे को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर चाचा रामगोपाल यादव ने भी दूल्हे को आशीर्वाद दिया और कहा पैर छूकर आशीर्वाद लो।
आर्यन यादव की शादी में परिवार और समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। दुल्हन सेरिंग लद्दाख की रहने वाली हैं और दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
