बिसौली। स्व.लालबाबू वार्ष्णेय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी एवं दुर्गेश वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, अक्कू रस्तोगी, राजाबाबू वार्ष्णेय, पूर्व सभासद विनीत वार्ष्णेय, संदीप चौहान, सनवीर पाल, नवनीत, सोनू, विकास भिल्ला, एड. राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
