11:49 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस

बिसौली। शनिवार को बिसौली कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार को एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी लंबित प्रकरण को लापरवाही के चलते लंबा ना खींचा जाए। उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिए कि पेंडिंग शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। यदि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढलाई बढ़ती जाती है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक आशुतोष मौर्या, एसडीएम राशि कृष्णा, एसपी देहात हृदेश कठेरिया, सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस