5:19 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

5th जीएस हीरो अंडर-19 क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का रोटरी क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा शुभारंभ

बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 5th जीएस हीरो अंडर-19 क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ आज एसके मैदान पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल के द्वारा शानदार चौका लगाकर उद्घाटन किया गया । इससे पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने का और अपने सेहत का ध्यान रखने को कहा इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव मुनेंद्र सिंह ,पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता भी उपस्थित रहे इस दौरान संगठन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बोलिंग की और सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ऐसे ही खेलने को कहा इस मौके पर अमरीश गोयल ,एमपी सिंह, शाहिद भाई, रचित गोयल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री सुधांशु जी, और संघ चालक सुनील गुप्ता ने मैच देखा मैच का रोमांस उठाने के लिए अमन गोयल और गौशाला के प्रबंधक सचिन भारद्वाज ,संजीव साहू ,नरेंद्र यादव, हरवंश संत ,अभय सक्सैना अमित सक्सेना ,आज मैच की अंपायरिंग वसीम उल हसन और अख्तर हुसैन ने की । स्कोरिंग अनूप यादव कमेंट्री सिद्धार्थ अधाना और यशपाल ने की संचालन रविंद्र सक्सेना ने किया इससे पूर्व सभी अतिथि लोगों का बैज लगाकर सम्मान किया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया आज का मैच बजरंग ब्लास्टर और साइन ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमें बजरंग ब्लास्टर ने 5 विकेट से अपना मैच जीत लिया इसके कप्तान अभिषेक कश्यप है साइन ब्लास्ट के कप्तान विशाल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया निर्धारित 19 ओवर खेलते हुए सभी विकेट गवाते हुए 109 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें सानिध्य यादव 28 रन प्रिंस जोशी ने 25 रन बाकी बल्लेबाज ढाई का अंक भी नहीं छू सके बजरंग ब्लास्टर के सफल गेंदबाज अभिषेक कश्यप चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए फिरकी गेंदबाज अंशुल सिंह जो लखनऊ से आए हैं उन्होंने चार ओवर में चार रन देखकर तीन विकेट चटका दिए गोविंद यादव ने तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट झटके कुनाल पाल ने दो विकेट लिए विजयीलक्ष्य का पीछा करते हुए बजरंग ब्लास्टर ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए जिसमें अंशुल चौहान आठ रन नॉट आउट बनाए और अंशुल को मैन ऑफ द प्लेयर का घोषित किया गया साइन ब्लास्ट के सफल गेंदबाजों में जुनैद खान इस्लामनगर ने तीन ओवर में 14 रन लेकर 2 विकेट हासिल किया और एक-एक विकेट प्रशांत विशाल अमन को मिला संगठन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कल प्रातः एस के मैदान पर 9:00 बजे से सुपर किंग बनाम किंग्स इलेवन के मध्य जीएस हीरो t20 प्रीमियर लीग का मैच खेला जाएगा और साथ ही कहा टूर्नामेंट में सभी लोगों का सहयोग और योगदान रहा लंच एवं सभी व्यवस्था ठीक से संपन्न हुई इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया रविंद्र मोहन सबसे ज्यादा सक्सेना ने मैच की कमेंट्री और संचालन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.