12:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

पर्यावरण परिषद की चेयरमैन डॉ. साधना मिश्रा से राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट टीम की मुलाकात

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ पर्यावरण एवं वन जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई (भारत) की उत्तर प्रदेश चेयरमैन डॉ. साधना मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान ट्रस्ट की ओर से डॉ. मिश्रा को रामलाल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात में उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, जलवायु एवं स्वच्छता को बेहतर बनाने पर विस्तृत वार्ता हुई।

डॉ. साधना मिश्रा ने बताया कि उन्हें प्रदेश के 78 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत पार्कों और उद्यानों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण, तालाबों की सफाई व सौंदर्यकरण, कीटनाशक छिड़काव से जल संरक्षण तथा नगरों के डिवाइडरों पर फल–फूल के पौधों के रोपण जैसे कार्य व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि कूड़ा–कचरा सड़कों, नालियों व तालाबों में न फेंकें और स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण बनाने में सहयोग दें।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.