4:30 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- आवारा सांड से टकराई बाइक,युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

बिल्सी बदांयू 20 नवंबर।

बदायूं के बिल्सी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक बाइक सवार सांड से टकरा गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बिल्सी कस्बा में गल्ला मंडी के सामने हुआ, जब बाइक सवार वीरेश कुमार पुत्र प्रेमपाल मुजरिया गांव से अपने घर जा रहे थे।

घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर पशुओं की बढ़ती संख्या आए दिन हादसों को दावत दे रही है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस