।
उझानी बदांयू 20 नवंबर।
उझानी बदांयू रोड स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल को सत्र 2026 के लिए सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 12 तक की मान्यता मिल गई है।
विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चंद्र गोयल सर्राफ ने प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह एवं प्रबंधक शुभम गोयल को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने बताया कि सभी लोगों के कठिन परिश्रम से आज विद्यालय इस मुकाम को हासिल कर सका है।
प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने बताया कि विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता मिली है और सत्र 2026 से कक्षा 11 की कक्षाएं चलाने की अनुमति मिली है । विद्यालय नए सत्र में प्री नर्सरी से कक्षा 11 तक एडमिशन लेगा।
विद्यालय के प्रबन्धक शुभम् गोयल ने भी सभी का आभार जताया और विद्यालय के निरंतर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के अपने वचन को दोहराया , साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों का आह्वाहन किया कि विद्यालय की असली पूंजी उसके विद्यार्थी है उनका संवर्धन एवं सर्वांगीण विकास ही सभी शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

