11:12 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

।

उझानी बदांयू 20 नवंबर।

बदायूं के कादरचौक में एक हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक विजय सिंह की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि ककोड़ा और गरूईया रोड पर हुआ, जब विजय सिंह बालू उतारकर लौट रहे थे।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि गांव के ही तीन लोगों ने विजय सिंह 35 पुत्र ख्याली निवासी लभारी अलापुर की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस