6:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ में रोजगार मेले का आयोजन

बदायूं । दिनॉक 21-11-2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे वी गार्ड कन्जूमर प्रोडक्ट लिमिटेड पन्तनगर, टी0वी0एस0 श्रीचक्रार लिमिटेड रूद्रपुर और लूमाक्स इन्डस्ट्रीज पन्तनगर कम्पनी प्रतिभाग करेगी। जिसमे आई0टी0आई0 उत्तीर्ण सभी व्यवसाय, दसवीं पास, बारहवीं पास, और कौशल विकास के उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रातः 9ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ में पहुँचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहीं कम्पनीयों के द्वारा 12000 से 17000 रूपये तक वेतन देय होगा। अतः उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपना बायोडाटा व समस्त प्रमाण पत्रों की मूलप्रति व फोटो कापी, सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ परिसर में सुबह 9ः00 वजे तक उपस्थित हो। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.