।
उझानी बदांयू 19 नवंबर।
बदायूं के कस्बा उझानी में एक दर्दनाक घटना में एक स्ट्रीट डॉग को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 14 नवंबर को उझानी में कछला रोड पर घंटाघर चोराहे पर हुई थी। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की, लेकिन पूर्व सांसद और पीएफए की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विहिप नेता अरविंद शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
