बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में पर्व विधायक हाजी
बिट्रन की कोठी पर समाजवादी पार्टी की (SIR) पीडीए
पाठशाला का आयोजन किया गया। इस पाठशाला की
अध्यक्षता पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने की, जहां उन्होंने
कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित महत्वपूर्ण जानकार्री
दी। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने बताया कि विशेष मतदाता
पुनरीक्षण (SIR) का कार्य चल रहा है। उन्होंने सभी
कार्यकर्ताओं से इस प्रक्रिया को गंभीरता से परा करने
का आग्रह किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी SIR के लिए नए BLA कार्यकर्ता बन रही है और मौजदा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। हाजी बिट्टन ने कुछ लोगों द्वारा SIR को लेकर हो रहे। भ्रम पर चिंता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं से भ्रमित न होने तथा निर्धारित प्रक्रिया को पूर्ण करने का आह्वान किया। सपा नेता सर्वेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा दिए जा रहे गणना प्रपत्रों को अच्छी तरह भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। इस 5 बैठक में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कई सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने SIR पीडीए पाठशाला में पहुंचकर कार्यप्रणाली को समझा। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, डोरी लाल बघेल, देवेद्र गौतम, मुबीन फरीदी, अखिलेश यादव सहित अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
