इस्लामनगर : बुधवार के लिए कस्बे के एस.बी.पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क यातायात सुरक्षा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ फिता काटकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। प्रबंधक नवीन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। बच्चों ने हाथों में सड़क दुर्घटनाएं से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश, स्लोगन लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक नवीन कुमार गुप्ता, डाक्टर स्वतंत्र मोहन गुप्ता, डाक्टर मुकेश वार्ष्णेय, विरेन्द्र कुमार बोबी, डाक्टर अतिशय जैन, प्रधानाचार्य परिनिता शंखधार, उप प्रधानाचार्य पूनम रस्तौगी, कोऑर्डिनेटर प्रिति गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सहित अध्यापिकाएं, अध्यापक व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

