नगर कुंवरगांव। क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों और उसमें घायल हो रहे गौवंशों को देखते हुए कुंवरगांव गौ रक्षा सेवा दल ने सराहनीय पहल की है। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों—थाने के निकट, होली चौक और रामलीला मैदान—में घूम रहे गौवंशों को सुरक्षा के लिए बेल्ट पहनाए। कुल 50 गौ-बेल्ट बांधे गए, ताकि रात में और सड़कों पर उनकी दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
गौ रक्षा सेवा दल की इस सेवा कार्य में शामिल रहे—शशांक ठाकुर, अमित राठौर, रितिक गौतम, देवांश ठाकुर, वंश शंखधार, हिमांश सोलंकी, रिषभ ठाकुर, रवि गौतम, प्रतीक राठौर, मोनू गौतम और विवेक राठौर सहित अन्य सदस्य।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल गौवंश सुरक्षित होंगे बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
रिपोर्टें अनुज रस्तोगी कुंवर गाव

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
