7:28 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

एकता पदयात्रा ने समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया :- महेश चंद्र गुप्ता

यह पदयात्रा युवाओं और समाज में देशभक्ति की नई ऊर्जा लेकर आई :- धर्मेंद्र शाक्य

सरदार पटेल के आदर्श आज भी जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं :- राजीव कुमार गुप्ता

शेखूपुर :- भाजपा द्वारा शेखूपुर विधानसभा में राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व डीसीबी चैयरमैन एटा/जिला प्रवासी पदयात्रा भूपेंद्र सिंह ने पदयात्रा में आमजन, कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की अथवा समापन में जनसभा को संबोधित किया।

पदयात्रा कादरचौक ब्लॉक के ग्राम सिमरा से प्रारंभ होकर ग्राम लभारी, कादरचौक, देवकी, देवकी शिक्षण संस्थान ककोड़ा होते हुए ककोड़ा देवी मंदिर पर संपन्न हुई। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक वर्गों, संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा एवं देशभक्ति के नारों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा राष्ट्र निर्माता सरदार पटेल ने जिस अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी, रन फॉर यूनिटी उसी संकल्प को पुनः जीवंत करने का माध्यम है। भाजपा सरकार का स्पष्ट संदेश है, कि राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा सर्वोच्च है। शेखूपुर विधानसभा की जनता का उत्साह बताता है कि राष्ट्रवादी विचार और विकास की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार सुदृढ़ हो रहा है। यह आयोजन जन-जन में देशभक्ति का नया संचार है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की शक्ति उसकी जमीनी कार्यशैली और जनता के साथ निरंतर जुड़ाव में निहित है। सिमरा से ककोड़ा तक की इस ऐतिहासिक पदयात्रा ने सिद्ध कर दिया कि हमारे गाँव और हमारी युवा पीढ़ी, भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। विभिन्न सामाजिक वर्गों की अभूतपूर्व सहभागिता ने यह प्रमाणित किया कि समाज के हर वर्ग में एकता और देशप्रेम का अमर संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना सरदार पटेल के समय था।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा भाजपा का मूल आधार जनता से निरंतर जुड़ाव और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है। सिमरा से ककोड़ा तक की पदयात्रा में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की व्यापक भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि समाज भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ा है। यह ऐतिहासिक आयोजन सामाजिक एकता और देशप्रेम का संदेश देता है।

पूर्व डीसीबी चैयरमैन एटा भूपेंद्र सिंह ने कहा रन फॉर यूनिटी भाजपा के उस संकल्प का विस्तार है जो देश को संगठन, समरसता और संस्कारों की डोर में बांधता है। आज हजारों लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक स्वर में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यह पदयात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता के लिए ऊर्जा का स्रोत बनेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, यादवेंद्र शाक्य, के.सी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, शिशुपाल शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, एमपी सिंह राजपूत, बीएस मौर्य, नेकपाल कश्यप, शिवम शंखधार, सर्वेश कश्यप, अवनीश कुमार शाक्य, विदेश श्रीवास्तव, ओमपाल सिंह राजपूत, गुलशन प्रताप सिंह, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह, सुरेश राठौर, रविन्द्र शाक्य, महेश शाक्य, राजेन्द्र शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस