3:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अयोध्या राममंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को फहराएगा ध्वज

अयोध्या राममंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को फहराएगा ध्वज, PM मोदी दबाएंगे बटन

अयोध्या राममंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 25 नवंबर को दोपहर 12 से 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में PM नरेंद्र मोदी बटन दबाकर विशेष केसरिया ध्वज फहराएंगे। उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे। बटन दबाते ही 10 सेकेंड में ध्वज हवा में लहराने लगेगा।

ध्वज पर सूर्य, ॐ और अयोध्या के शाही वृक्ष कोविदार के प्रतीक बने हैं। 161 फुट ऊँचे शिखर पर 42 फुट के स्तंभ पर 22×11 फुट की पताका लगेगी, जो 3 किमी दूर से दिखेगी। ध्वजारोहण के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि और विशेष सलामी दी जाएगी। PM मोदी ध्वजारोहण के बाद मंदिर परिसर के अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.